कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में राजीव भवन घेरने पहुंचे भाजपाई

दिल्ली में आयोजित एआई समिट, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राजधानी में सियासी माहौल गरमा गया। शनिवार को एक-दूसरे के कार्यालय का घेराव करने निकले भाजयुमो और युवा कांग्रेस को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया। भाजयुमो कार्यकर्ता राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शंकर नगर चौक के पास बैरिकेडिंग और टिन शेड लगाकर रोक दिया। आगे बढ़ने की अनुमति न मिलने पर कार्यकर्ता वहीं प्रदर्शन कर लौट गए। इस बीच करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ। उधर, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले थे। रैली मोतीबाग क्षेत्र तक पहुंची, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने विपक्ष पर आरोप लगा रही सरकार : युवा कांग्रेस : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है, किसान दबाव में है और सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है। इधर, राजीव भवन के सामने कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल के साथ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की झूमा-झटकी भी हुई। इस दौरान कांग्रेस ने पुतला भी फूंका। छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है: भाजयुमो
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के खत्म होते वजूद का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई शिखर सम्मेलन में अभद्र एवं अमर्यादित प्रदर्शन कर कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को पुनः साबित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *