राजस्थान में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर सरकार की विफलताओं को गिनाया। सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा- राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 पेपर लीक हुए है। लेकिन अभी तक एक भी गिरफ्तारी नही हुई है। सरकार अपने किए वादे धरातल पर उतारे, जिससे आमजन को फायदा मिलें। सरकार वादा करके भूल रही है। लोढ़ा ने कहा कि सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का राजस्थान को लेकर कोई विजन नहीं है। केवल सरकार चलाने की औपचारिकता कर रहे हैं। अब सरकार बनने के बाद लगातार पिछली कांग्रेस सरकार के पैटर्न पर भाजपा सरकार को अपनी सरकार चला रही हैं। उन्होंने बताया- पिछली सरकार के द्वारा जो विकास कार्य स्वीकृत किए थे। उन सबको आगे बढाने की जगह सभी विकास कार्यों को रोक दिए। पिछली सरकार की योजनाओं के नाम बदल कर योजना को बंद कर कर आम जनता के अंधेरे में रखने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान राइजिंग के नाम पर प्रदेश भर में जिले के अनुसार एक उत्सव का आयोजन किया। आने वाले समय में राजस्थान के लोगों को पता चलेगा कि एक व्यक्ति विशेष के लिए राजस्थान की धन सम्पदा को लुटाने के लिए यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भर्तियों को लेकर खुद मुख्यमंत्री बोला कि एक साल में कुल 17 भर्तियां हमारी सरकार में हुई। सभी 17 भर्तियों के पेपर लीक हुए है। इस मामले में आपकी सरकार ने कितनी कार्रवाई की, कितनों को पकड़ा, यह भर्ती रद्द करेंगे। मगरमच्छों को पकड़ा जाएगा। लेकिन अब मगरमच्छ तो छुट गए। चूहे भी इनके हाथ में नही आ रहे हैं। महिला अत्याचार, शारीरिक शोषण, महिला बलात्कार जैसे अपराध सहित सभी फसल बीमा, 1 लाख नौकरी देना सहित कई वादे किए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। शिक्षकों के पद खाली होने के एक साल में भी नहीं भर पाए है। जिससे जिले के कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने सरकार से आमजन के हितों में उचित कदम उठाने की मांग की।


