कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की बैठक में युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

टोंक|कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को बड़ा कुआं, मोतीबाग रोड इलाके में की गई, जिसमें जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े युवाओं को अधिकाधिक कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ से जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि जल्द ही वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिले की कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ शहर व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में क्रिकेट, कुश्ती दंगल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही जो खिलाड़ी संसाधनों और अवसरों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, उनकी समस्याओं को प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक में रेहान भाई (स्पोर्ट्स सलाहकार), नासिर उस्ताद, शाहिद पहलवान, साजिद उर्फ सद्दू, शाहिद पहलवान, अविनाश गुर्जर, विनोद बैरवा, राजाराम, बनवारी, राजेश चौधरी, जावेद चिश्ती, अरशद चिश्ती, आबिद मेवाती आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *