कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-गंभीर मुद्दों को छोड़कर छुट्टियां मना रहे सीएम:उमरिया में कहा-पीड़ित परिवारों से मिलने की बजाय निजी प्रवास, घूमने में समय बिताया

उमरिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो दिवसीय दौरे को लेकर कांग्रेस ने टिप्पणी की है। दरअसल, मुख्यमंत्री बुधवार को मां बिरासिनी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट गए। हालांकि उनके इस दौरे पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
जिलाध्यक्ष बोले-गंभीर मुद्दों को छोड़कर छुट्टियां मना रहे सीएम कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल ने कहा कि प्रदेश में कई गंभीर और संवेदनशील घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं का समाधान करना मुख्यमंत्री की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इन मुद्दों को छोड़कर बांधवगढ़ में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। सीएम के निजी प्रवास पर की टिप्पणी कोल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए था। इसके बजाय उन्होंने निजी प्रवास और पर्यटन में समय बिताया। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर उमरिया जिले के बांधवगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने जंगल सफारी के बाद मां बिरासिनी मंदिर में दर्शन किए थे।
सीएम से पद से इस्तीफे देने की मांग मीडिया से बातचीत में विजय कोल ने कहा कि इतनी बड़ी घटनाओं के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और किसी योग्य व्यक्ति को प्रदेश की कमान सौंपी जानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *