युवा कांग्रेस देश में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कोने कोने में अपनी आवाज को बुलंद करेगी और कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए नर्सरी की तरह कार्य करेगी। यह बात युवा कांग्रेस किन्नौर के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर ने रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में सभी को साथ लेकर बैठकों का आयोजन करेगी, जिसमें केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रणनीति तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, जिला के सभी युवाओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उनके ही विचारों का नतीजा है कि आज युवा कांग्रेस के इस चुनाव प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब लोग चुन कर आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश हाईकमान का आभार जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी का धन्यवाद किया है। इस दौरान अजय ठाकुर के साथ राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट रामसिंह नेगी, प्रदेश कांग्रेस जनजातीय विभाग के उपाध्यक्ष ठाकुर बिष्ट एवं प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव चंद्र प्रभाकर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस के नव निर्वाचित महासचिव इंद्र राज,गोपाल कृष्ण, कंचन कोट्स, दिनेश ठुरक्यान, ऋषव, पूह ब्लॉक अध्यक्ष तेनजिन पल्देंन, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष युवराज लोकट्स, निचार ब्लॉक अध्यक्ष रोहित, पूह ब्लॉक अध्यक्ष पूण्य कीर्ति सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।


