कांग्रेस नेता बोले-सरकार कौन चला रहा? ब्यूरोक्रेसी ​​​​​​​की मनमर्जी चलती:रघु शर्मा ने राइजिंग राजस्थान में हुए एमओयू पर उठाए सवाल, कहा- सरकार व्हाइट पेपर जारी करें

बीजेपी सरकार के एक साल के कार्यकाल को कांग्रेस नेताओं ने फ्लॉप शो बताया है। कोटा सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री रघु शर्मा,जितेंद्र सिंह व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। रघु शर्मा ने कहा- आज आम आदमी पूछ रहा है कि सरकार कौन चला रहा है? मुख्यमंत्री, मंत्री चला रहे है या ब्यूरोक्रेसी चला रही है। सबको मालूम है ब्यूरोक्रेसी जो मर्जी आए वो कर रही है। मुख्यमंत्री तो हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज में सुबह नाश्ता करके बैठते है या कोई मंदिर में दर्शन करेंगे या फिर किसी के बैठने चले जाएंगे। शाम को वापस आ जाएंगे। एक साल का जश्न मनाने से कुछ नही होता। जनता सवाल पूछ रही है कि सरकार ने क्या काम किए। राइजिंग राजस्थान में हुए एमओयू पर सवाल उठाए रघु शर्मा ने राइजिंग राजस्थान में हुए एमओयू पर सवाल उठाए। कहा कि राइजिंग राजस्थान में इन्वेस्टमेंट आए, हम सब खुश होंगे। इसमें हम कोई राजनीतिक बात नहीं करते हैं।सवाल ये कि ये एमओयू धरातल पर कैसे उतरेंगे? 35 लाख करोड़ के एमओयू होने का दावा कर रहे हैं। जिनके साथ एमओयू किया है उनकी फाइनेंशियल हैसियत क्या है? उसमें कितने सही इन्वेस्टर है,कितने फेक हैं? आज मेरी हैसियत 5 लाख की नही है, और में 15 हजार करोड़ का कर रहा हूं। हमारे कांग्रेस नेताओं पर ईडी, सीबीआई,इनकम टैक्स की टीम आ जाती है जाती है। एमओयू करने वालों की फाइनेंस हैसियत क्या है। सरकार को इस पर व्हाइट पेपर जारी करना चाहिए। सब पता चल जाएगा। इस तरह से आप लोगों को अंधेरे में रखे। पिछली बार फिल्म सिटी के नाम पर भी कोई पहले एमओयू कर गया था। सरकार ने उसकी जमीन देने का प्रॉमिस कर दिया था।वो कुछ दिनों बाद प्रॉपर्टी डीलर के पास पहुंच गया। कहीं जमीन लेने के चक्कर में तो लोग नहीं आ रहे हैं? किसान आज परेशान है। डीएपी, यूरिया के लिए पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। इन्होंने किसानों को सालाना 12 हजार देने का वादा किया था। बजट में सड़कों के लिए 1 लाख करोड़ की अनाउंस कर दी। अब कह रहे हैं हमारे पास पैसा ही नहीं है। जब पैसा नहीं था तो घोषणा क्यों की? प्रदेश की कानून व्यवस्था आज लचर है। आए दिन हत्या लेकर की डकैती, लूट रेप, माइनर बच्चों के साथ रेप की घटना होना आम बात हो गई है। बनास व बीसलपुर की छाती छलनी हो रही है। बजरी के डंपर व ट्रैक्टर किसके है? विधायकों के संरक्षण में गुंडागर्दी हो रही है कोई रोक लगाने वाला नहीं है। उन्होंने जयपुर एलपीजी कांड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। घायलों की स्वस्थ होने की कामना की। रघु शर्मा ने कहा कि सवाल आरोप प्रत्यारोप का नही है। मार्च 2023 2023 तक एनएचआईए इस हाइवे को कंप्लीट करना था। आज हम2024 में बैठे है।समय पर अगर चीज ठीक हो जाती। वैसे तो दुर्घटना पूछ कर नहीं आती। राजस्थान में जहां भी ऐसे दुर्घटना के पॉइंट हैं। सरकार को उनका ध्यान रखना चाहिए। चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग हो चाहे राज्य राजमार्ग हो। क्योंकि आए दिन जो दुर्घटनाएं हो रही है। आज दुर्भाग्य से देश की संसद चल नहीं पा रही। अडानी के मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश हो रही है। जिसने पूरे देश के एयरपोर्ट ले लिए। रेल लेने की तैयारी हो रही है।जितने पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग हमारे थे एक-एक करके आप उनके हाथों में सौपते जा रहे हो। उनके लाखों करोड़ के कर्ज माफ कर रहे हो। एक व्यक्ति की हाथों में देश के संसाधन सौपेंगे और अगर विपक्ष बात करना चाहे तो आप उसे पर चर्चा नहीं करना चाहते हो? देश के गृहमंत्री ने डॉक्टर बीआर अंबेडकर के बारे में टिप्पणी की। वह टिप्पणी शर्मनाक व निंदनीय है। राहुल गांधी संविधान खतरे में होने की बात कह रहे हैं। यह बात उन्होंने चरितार्थ करके दिखा दी। बीजेपी में मोदी मोदी का नाम ले रहे हैं। यह लोग भगवान का नाम क्यों नहीं ले रहे? अगर यह लोग भी मोदी की जगह भगवान का नाम लेंगे तो उनका भी स्वर्ग में जाना सुनिश्चित है। गृह मंत्री इस्तीफा देने के बजाय भाजपा के सांसद संसद में गेट पर रास्ता रोक रहे हैं। झूठी पट्टियां बांधकर ड्रामा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे है। इससे शर्मनाक वाक्या आज तक लोकतंत्र में कभी नहीं हुआ। मैं यह कहता हूं जो अपमान देश के गृहमंत्री ने डॉक्टर बीआर अंबेडकर का फ्लोर ऑफ द हाउस राज्यसभा में किया है। इस अपमान को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।कांग्रेस इसको जन आंदोलन बनाएगी। वहीं प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कोटा में एयरपोर्ट अभी तक नही बना है सरकार पुराने एयरपोर्ट की जमीन को हजारो करोड़ में बेच कर सेकंडों करोड़ में एयरपोर्ट बनाएगी। जिसे कोई भी कर सकता है। उन्होंने बजरी को लेकर भी सवाल उठाए। प्रेसवार्ता में विधायक सीएल प्रेमी कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी,देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *