कांग्रेस नेता शमा ने शमी का समर्थन किया:खिलाड़ी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर कहा- मेहनत के दौरान रोजा छोड़ने की इजाजत

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने के विवाद पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम वैज्ञानिक धर्म है। इसमें सफर और शारीरिक मेहनत के दौरान रोजा न रखने की छूट दी गई है। शमा ने कहा- मोहम्मद शमी सफर कर रहे थे और एक खेल में हिस्सा ले रहे थे, जहां उन्हें शारीरिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में रोजा न रखना कोई गुनाह नहीं है। इस्लाम में इंसान के हालात को ध्यान में रखा जाता है। शमा वही नेता हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले रोहित की फिटनेस पर सवाल उठाए थे। इस बीच, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी शमी के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा- कुरान में साफ लिखा है कि अगर कोई बीमार है और सफर पर है, तो वह रोजा छोड़ सकता है। किसी को भी शमी के फैसले पर सवाल उठाने का हक नहीं है। जानिए कहां से शुरू हुआ था विवाद… 4 मार्च 2025: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में शमी की एनर्जी ड्रिंक पीते तस्वीर आई थी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वक्त चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए दुबई में हैं। 4 मार्च को वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेल रहे थे। बॉलिंग के बाद वह थक गए तो बाउंड्री लाइन पर एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। 6 मार्च 2025: यूपी के बरेली में मौलाना ने शमी के रोजा न रखने पर सवाल उठाए बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- इस्लाम में रोजा रखना फर्ज है। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर रोजा नहीं रखता, तो वह इस्लामिक कानून के अनुसार गुनहगार माना जाता है। क्रिकेट खेलना बुरा नहीं है, लेकिन धार्मिक जिम्मेदारियों को भी निभाना चाहिए। मैं हिदायत देता हूं कि शमी अपने धर्म के प्रति जिम्मेदार बनें। विवाद पर पॉलिटिकल पार्टियों का क्या है रिएक्शन… चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में 9 विकेट ले चुके हैं शमी
मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टॉप-2 विकेट टेकर हैं। वे 4 मैचों में 4.96 की इकोनॉमी से 8 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। 14 महीने बाद क्रिकेट में वापसी की
शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद चोटिल हो गए थे। उन्हें एड़ी की सर्जरी करानी पड़ी थी। फिर उन्हें वापसी के लिए 14 महीने का इंतजार करना पड़ा था। 34 साल के शमी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 107 वनडे मैचों में 205 विकेट और 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए हैं। वहीं, शमी ने T-20 के 25 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। IPL के 110 मैचों में उन्होंने 127 विकेट लिए हैं। ये खबर भी पढ़े… कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं- रोहित शर्मा मोटे, खेल मंत्री बोले- शर्मनाक:पार्टी ने पोस्ट डिलीट कराई, भाजपा बोली- राहुल की कप्तानी में 90 चुनाव हारे चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं, उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए। शमा मोहम्मद ने यह भी कहा कि रोहित भारत के सबसे निराश करने वाले कप्तान हैं। पूरी खबर पढ़े…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *