कांग्रेस ने गृह मंत्री का जलाया पुतला, बर्खास्तगी की मांग

धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा के नेतृत्व में गांधी पार्क के सामने केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि गृह मंत्री ने बाबा साहब अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर हर वर्ग के व्यक्ति को लोकतंत्र का अमूल्य लाभ दिया, जिस पर आज पूरा देश चल रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा बाबा साहेब पर अमर्यादित टिप्पणी की है,जो निंदनीय है। जिसका कांग्रेस का हर सिपाही निंदा करता है। उन्होंने कहा कि टिप्पणी पर केंद्रीय ग्रह मंत्री को अपनी गलती मानते हुए माफी मांगनी चाहिए। जिलाध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि देश के गृहमंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं, वह देश का सृजन करने वाले महापुरुषों को भी गाली देने में लगे हैं। उन्हें अपने कथन पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। पीसीसी सचिव धर्मेंद्र शर्मा, अमित मुद्गल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी धर्मनिरपेक्षता की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कहा कि एक जिम्‍मेदार मंत्री को इस तरह की टिप्‍पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तत्काल पद से हटा देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा, सरपंच राजेश सिकरवार,पंचायत समिति के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र दिनकर,सेवादल की जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना सिंघल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस युवा महासचिव रविन्द्र मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र जाटव, बनवारी लाल जाटव,जिला महिला सेवा दल अध्यक्ष आरती शिव हरे, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रोशनी शिवहरे ने भी गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। संचालन संगठन महासचिव धनेश जैन ने किया। इस अवसर पर पार्षद आनंद मिश्रा, पार्षद सद्दाम खान, पार्षद जीतू कंसाना,रेखा शर्मा,मुन्ना अब्बासी,केशव चंद्र मीणा,मनरूप मीना,अनिल अरेला,सरनाम सिंह सिकरवार पंचायत समिति सदस्य, हरि सिंह पहाड़िया,राजेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष अविनाश शास्त्री, मानवेंद्र सिंह, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे। मौजूद सभी लोगों के द्वारा इस प्रकार से किए गए अवैध टिप्पणी का विरोध किया गया तथा माफी मांगने को भी कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *