कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह 10 को होगा

बोकारो | कांग्रेस पार्टी की ओर से नववर्ष के अवसर पर 7 जनवरी को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को स्थगित कर 10 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री मो. सुल्तान ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर कार्यक्रम स्थगित किया गया है। कार्यकर्ता मायूस ना हो। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, धनबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह आदि शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *