कांग्रेस बोली मोदी की गारंटी अधूरी:विधानसभा के चुनावी वादे याद दिलाए PCC अध्यक्ष बैज ने, बोले-500 में सिलेंडर देने का वादा जुमला साबित हुआ

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से किए गए वादों को याद दिला रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी जी विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से छत्तीसगढ़ की जनता से भाजपा ने वादा किया था जब भाजपा की सरकार बनेगी तो इन वादों को पूरा किया जायेगा, आज भी वे वादे पूरे नहीं हुए। आपने खुद कहा था यह वादे मोदी की गारंटी है इसे पूरा करने की जवाबदारी मेरी है। आपकी सरकार इन वादों को पूरा नहीं कर रही है तो क्या आप इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेने का साहस दिखायेंगे। बैज ने कहा- 500 रू. में सिलेंडर देने का वादा था, ये 1 भी महिलाओं को नहीं मिला चुनावी जुमला साबित हुआ। स्टूडेंट्स को मासिक ट्रेवल अलाउंस देने का वादा 1 साल हो गया छात्रों से किया वादा भी नहीं निभाया। भाजपा ने कहा था हम छत्तीसगढ़ के हर संभाग में एम्स की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (CIMS) एवं हर लोकसभा क्षेत्र में आई.आई.टी. की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) का निर्माण करेंगे। यह भी झूठा जुमला साबित हुआ। ये वादे गिनवाए कांग्रेस ने जो अब अधूरे हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *