कांग्रेस बोली- 62% किसानों को खाद नहीं मिलेगा:कहा- मांग के अनुसार पूर्ति करे सरकार, सभी जिलाध्यक्ष कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में खाद की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष को कलेक्टरों को ज्ञापन सौंप कर खाद और डीएपी उपलब्ध कराने की मांग करने कहा है। कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश के किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इस समस्या के लिए सरकार जिम्मेदार है। ठाकुर ने कहा कि सरकार को जब पता था कि खरीफ के फसल के दौरान प्रदेश में 11 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद लगता है। ऐसे में सरकार ने सिर्फ चार लाख मीट्रिक टन खाद क्यों खरीदा। मांग का सिर्फ 38 प्रतिशत खाद धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश में मांग के अनुसार सरकार के पास सिर्फ 38 प्रतिशत खाद है। ऐसे में प्रदेश के 62% किसानों को खाद नहीं मिलेगा। 62% खेती तक खाद नहीं पहुंच पाएगी, जिससे धान उत्पादन में कमी होगी और किसान को आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि उत्पादन ही कम होगा तो ऐसे में सरकार वादा अनुसार धान खरीदी करने से बच जाएगी। प्रदेश में खाद का जो संकट उत्पन्न किया गया है, वह सरकार की ओर से प्रायोजित संकट है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है किसानों को मांग के अनुसार खाद की पूर्ति की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *