मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर के आनंद कासलीवाल को बड़वानी और खरगोन जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और महासचिव कम्युनिकेशन अभय तिवारी की सहमति से की गई है। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की। इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, हंसमुख गांधी, राजेश जैन दद्दू, मयंक जैन, मनीष अजमेरा, संजय बाकलीवाल और कैलाश वेद सहित कई समाज के प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी है।


