कांग्रेस 6 मार्च को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी:इंडो-यूएसए डील, मनरेगा में बदलाव पर ​केंद्र का विरोध, कानून-व्यवस्था पर पंजाब सरकार का घेराव

कांग्रेस पार्टी 6 मार्च को चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन इंडो-यूएसए डील, मनरेगा में किए गए बदलावों और पंजाब में बढ़ती फिरौती व हत्या की घटनाओं के विरोध में आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी है। मानसा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंडो-यूएसए डील से पंजाब के किसानों और कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कंबोज ने मनरेगा में किए गए बदलावों का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों से मजदूरों को रोजगार मिलने में बाधा उत्पन्न होगी। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब में प्रतिदिन हो रही हत्याओं और फिरौती की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया और कहा कि आम लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने के सरकारी वादे पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार चार वर्ष पूरे होने के बावजूद इस वादे को पूरा नहीं कर पाई है। इन प्रमुख मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 6 मार्च को चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *