काकोड़ा के श्रीश्याम मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव के समापन पर श्रद्धालु निशान लेकर सूरजगढ़ स्थित प्राचीन श्रीश्याम मंदिर में पहुंचकर निशान अर्पित किया। भक्त सूरजभान शर्मा के सानिध्य में श्रीश्याम सेवा मंडल की ओर से हुए वार्षिक महोत्सव के दौरान बुधवार को महिलाओं द्वारा गांव में कलशयात्रा निकाली गई तथा गुरुवार को भजनों का कार्यक्रम व प्रसाद वितरण किया गया। वहीं समारोह के समापन पर तीसरे रोज शुक्रवार को श्रद्धालु काकोड़ा मंदिर से निशान लेकर पैदल प्राचीन श्रीश्याम मंदिर पहुंचकर निशान अर्पित किया। पदयात्रियों के सूरजगढ़ सीमा पर पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष कविता सैनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शर्मा, दिनेश सैनी व सरोज शर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस्लामपुर | सुलताना रोड स्थित श्याम मंदिर से खाटूधाम के लिए 26वीं पदयात्रा शुक्रवार को रवाना हुई। गुरुवार रात को श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। यात्रा रवाना होने से पहले श्याम मंदिर में निशानों की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा श्याम मंदिर से शुरू होकर चूणा चौक व मुख्य मार्गों से होती हुई खाटूधाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा में श्याम भक्त डीजे की धुन पर बाबा के जयकारे लगाते व गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। सज्जन जांगिड़ ने बताया कि इस बार यह 26वीं पदयात्रा थी जिसमें भक्त 31 निशान लेकर बाबा के दरबार में हाजिर होंगे। यात्रा का ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इंद्रपुरा | खाटू धाम का लक्खी मेला शुरू होने के साथ ही श्याम भक्तों के जत्थे ध्वज निशान लेकर खाटू धाम के लिए रवाना होने शुरू हो गए। शुक्रवार को स्टेट हाइवे स्थित इंद्रपुरा नर्सरी के सामने शिव मंदिर पर खाटू धाम जाने वाले पद यात्रियों ने विश्राम किया। झुंझुनूं से श्याम मंदिर संघ इंद्रपुरा पहुंचा। इनका संघ 61वीं बार पदयात्रा कर खाटू धाम पहुंचेंगा। इस बार संघ झुंझुनूं से 18 फरवरी को खाटू धाम पदयात्रा के लिए रवाना हुआ और 23 फरवरी को पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। श्याम भक्त हाथों में सतरंगी निशान लेकर नाचते गाते खाटू धाम के लिए जा रहे हैं। उदयपुरवाटी धर्मशाला में रूककर रात्रि सत्संग करेंगे। खाटू धाम जाने वाले पदयात्रियों के संघ में लक्ष्मीकांत जांगिड़, रेनू, संगीता, डॉ. पूनम, रिंकी, कन्हैयालाल, यश जांगिड़, रजनी, साक्षी, ईशा, ललिता, पल्लवी, अभिषेक सहित कई श्याम भक्त पदयात्रा में शामिल हैं। सूरजगढ़. निशान की पूजा करते श्रद्धालु। इंद्रपुरा. खाटू धाम जाने के लिए पदयात्रा पर आए श्याम भक्त रवाना होते। इस्लामपुर. सुलताना रोड स्थित श्याम मंदिर से जयकारे लगाकर रवाना होते भक्त।


