बाघोली से जहाज मार्ग पर पचलंगी के काटलीपुरा में काटली नदी पुलिया पर गुरुवार दोपहर बाद एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। यह बस छापोली से बारात में जाने के लिए आ रही थी। इसलिए इसमें चालक के अलावा और कोई सवारी नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। चालक को भी कोई चोटें नहीं आईं। बीट अधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि हादसा पुलिया पर घुमाव में हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्रेन बुलाकर बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया।


