कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:इंजीनियरिंग कॉलेज में फाइन के नाम पर वसूली, BJP प्रदेश अध्यक्ष से मेयर की शिकायत

नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में कारोबारी पिता केके मिश्रा ग्वालटोली थाने पहुंचे। दावा किया कि हादसे के वक्त बेटा शिवम नहीं, बल्कि ड्राइवर मोहन लेम्बोर्गिनी कार चला रहा था। शिवम उस वक्त सो रहा था। पुलिस कमिश्नर झूठ बोल रहे हैं। HDFC बैंक में ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’ कहने वाली रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने वीडियो जारी करके सफाई दी। उन्होंने कहा- मेरा विवाद बैंक की एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से हुआ था। उसने मेरी जाति पूछकर मेरे साथ अभद्रता की। तभी मुझे गुस्सा आ गया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए-
1: कारोबारी बोले-कानपुर पुलिस कमिश्नर झूठ बोल रहे:लेम्बोर्गिनी बेटा नहीं, ड्राइवर चला रहा था; योगी का आदेश- एक्शन लो
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। कारोबारी पिता केके मिश्रा मंगलवार को ग्वालटोली थाने पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि हादसे के वक्त बेटा शिवम नहीं, बल्कि ड्राइवर मोहन लेम्बोर्गिनी कार चला रहा था। शिवम उस वक्त सो रहा था। केके मिश्रा ने कहा- हादसे के बाद कार लॉक हो गई थी, जिससे बेटे की तबीयत बिगड़ गई। ठीक होने पर बेटे को लेकर मैं खुद थाने आऊंगा। मीडिया ने पूछा कि पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि गाड़ी शिवम चला रहा था। इस पर पिता ने जवाब दिया- पुलिस कमिश्नर झूठ बोल रहे हैं। वहीं, कारोबारी के वकील ने दावा किया कि शिवम बेहोश है और दिल्ली में भर्ती है। पढ़ें पूरी खबर
2: ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’…कहने वाली बैंककर्मी सामने आई:कहा- बदतमीजी की, इसलिए गुस्सा आया, ठाकुर होने पर गर्व
कानपुर में HDFC बैंक में ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’ कहने वाली महिला बैंक कर्मी सामने आ गई है। रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने वीडियो जारी करके सफाई दी। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- मैंने किसी ग्राहक के साथ अभद्रता नहीं की। मेरा विवाद बैंक की एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से हुआ था। उसने मेरी जाति पूछकर मेरे साथ अभद्रता की, तभी मुझे गुस्सा आ गया। मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। ठाकुर हूं, मुझे गर्व है। पढ़ें पूरी खबर 3: जिस अस्पताल में मासूम जिंदा जली, उसका लाइसेंस रद्द:NICU का परमिशन नहीं था, पिता बोले- जिसका चेहरा देखना था; उसकी लाश मिली कानपुर के राजा नर्सिंग होम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। NICU को सील कर दिया गया। वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर सीएमओ ने की। CMO ने बताया कि अस्पताल में बगैर अनुमति के NICU चल रहा था। एक्सपायर अग्निशमन यंत्र मिले। सीएमओ ने बताया कि एनआईसीयू यूनिट को सील कर दिया गया है। अस्पताल को पूरी तरह बंद रखने के आदेश हैं। प्रबंधन को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है। दरअसल, रविवार को NICU के वॉर्मर मशीन में आग लग गई। पढ़ें पूरी खबर
4: छात्र बोले- लेट आने पर टीचर डस्टर से पीटते हैं:फाइन के नाम पर वसूली चल रही, कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामा कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में टीचर और स्टूडेंट्स के बीच का विवाद थम नहीं रहा है। 6 दिन में सोमवार को तीसरीबार कॉलेज में करीब 300 छात्र कॉलेज गेट पर हंगामा किया। हंगामा करने वाले छात्र नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने और मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज थे। हंगामे के बाद कई थानों की पुलिस, PAC, एसीपी कल्याणपुर और एडीसीपी वेस्ट मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन अटेंडेंस का प्रतिशत और लेट आने को आधार बनाकर साल में लाखों रुपए की वसूली करता है। इस पेनाल्टी के पैसे कैश में लिए जाते हैं। क्लास के अंदर टीचर छात्रों को डस्टर से पीटते हैं। पढ़ें पूरी खबर
5: निष्कासित पार्षदों को प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ बुलाया:पंकज चौधरी बोले- मैं दर्द समझ सकता हूं; पार्षदों ने कानपुर की समस्याएं बताई कानपुर में BJP मेयर और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद मामले में पार्षदों ने 46 दिन बाद दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। सोमवार को पार्षदों ने कानपुर शहर की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही मेयर द्वारा किए गए निष्कासन के मामले में भी अलग से ज्ञापन दिया। पार्षद पवन गुप्ता ने बताया- प्रदेश अध्यक्ष मेरे “बॉस” हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि न्याय होगा। उन्होंने 15 फरवरी के बाद लखनऊ आकर मिलने के लिए भी कहा है। पढ़ें पूरी खबर
6: हाईवे पर कंटेनर ने 2 को रौंदा, मौत:कानपुर में मारपीट करते हुए रोड पर आए, तभी हादसा हुआ; पुलिस बोली- नशे में थे कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क किनारे मारपीट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दो पक्षों के बीच झगड़ा हाइवे तक पहुंच गया, तभी तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आईआईटी गेट के पास रहने वाले सूरज कुमार (30) एक फास्ट फूड की दुकान पर पत्नी इंद्रावती के साथ काम करते थे। पढ़ें पूरी खबर
7: रमईपुर चौराहे पर 6 घंटे लगा भीषण जाम:सड़क संकरी और हाइवे पर चढ़ते समय रुकता है ट्रैफिक; रोज यही हाल कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित रमईपुर चौराहे पर लगने वाला जाम अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। मंगलवार सुबह एक बार फिर यहां भीषण जाम लग गया, जिससे करीब छह घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जाम में फंसे राहगीर, स्कूली बच्चे, डॉक्टर, शिक्षक और सरकारी कर्मचारी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जाम को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस लगातार मशक्कत करती नजर आती है। पढ़ें पूरी खबर
8: कल्याणपुर में गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारी:महिला बोली- घर से निकाला, विधायक का ड्राइवर है पति कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने दो माह की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि उसका पति एक विधायक का ड्राइवर है। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस आयुक्त से मिलकर गुहार लगाएगी। पढ़ें पूरी खबर
9: होलिका दहन की जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा:ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर गांव में ग्राम समाज और होलिका दहन की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध किया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। गांव निवासी नितिन कुमार कनौजिया ने बताया कि वर्षों से ग्राम समाज की इसी जमीन पर होलिका दहन होता आ रहा है और यह बच्चों के खेलने की जगह भी है। पढ़ें पूरी खबर
10: बिल्हौर तहसील में समस्याओं पर वकीलों का विरोध:SDM को सौंपा ज्ञापन, बोले- दाखिल-खारिज में देरी हो रही; प्राइवेट कर्मी मनमानी कर रहे कानपुर में बिल्हौर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. संजीव दीक्षित से मुलाकात कर तहसील परिसर में फैली अव्यवस्थाओं और विभिन्न पटलों पर बढ़ती समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने नियमविरुद्ध तरीके से तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों की मौजूदगी और उनकी मनमानी के कारण कामकाज प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट बृजेश कटियार और महामंत्री सौरभ कटियार के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता दोपहर में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *