कानपुर में गुरुवार रात को एक प्रिंटिंग पेपर की दुकान में आग लग गई। आग की वजह से अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर तक धुआं पहुंच गया। इससे वहां रहने वाले लोग 9 लोग अंदर फंस गए। एक महिला जान बचाने के लिए कूद गई। उसे चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सीढ़ी की मदद से बारी-बारी से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना नेहरू नगर के बजरिया थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट की है। सबसे पहले ये 5 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया- आज रात 10 बजे नेहरू नगर इलाके में स्थित एक प्रिटिंग पेपर की दुकान में आग लग गई। 10 से 15 मिनट के भीतर ही आग ने पूरे ग्राउंड फ्लोर को चपेट में ले लिया। इसके साथ ही धुआं और आग लपटे फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई। फर्स्ट फ्लोर में कई परिवार रहते हैं। लोग जैसे ही अपने कमरों से बाहर निकले तो सीढ़ियों में धुआं और आग की लपटे दिखाई देने लगी। इलाके में शोर सुनकर लोग अपार्टमेंट की तरफ भागे। अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर से चीख पुकार की आवाज आने लगी। लोगों ने तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने फौरन सीढ़ी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इतनी देर में धुआं चारों तरफ फैल गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले इलाके की बिजली काट दी। उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में लगी आग को बुझाने का काम किया गया। इसके साथ ही फर्स्ट फ्लोर की बालकनी में सीढ़ी लगा दी। 9 लोगों को किया रेस्क्यू सीढ़ियों के सहारे दमकलकर्मी फर्स्ट फ्लोर में पहुंचे। कमरों में अंदर भयंकर धुआं भर चुका था। लोग घबराए हुए थे। अंदर एक बुजुर्ग महिला सुखरानी जिनकी उम्र तकरीबन 76 साल है उन्हें भी फायर कर्मी ने अपने कंधे पर लादकर सीढ़ियों के सहारे फर्स्ट फ्लोर की बालकनी से नीचे उतारा। अपार्टमेंट में 6 पालतू कुत्ते भी थे, जिन्हें फायर कर्मियों ने बाहर निकाल लिया। एक महिला जान बचाने के लिए बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर से कूद गई। हालांकि उसे बचा लिया गया। उसकी पहचान निशा के रूप में हुई है। उसका हाथ टूट गया है और कंधे पर चोट आई है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। अंदर 9 कुल लोग और कुछ पालतू जानवर भी फंसे हुए थे, सभी को बारी -बारी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग पर काबू पाने में करीब आधे घंटे का समय लगा। जिन 9 लोगों को बचाया गया है उनमें राम जी गुप्ता , राजेंद्र गुप्ता , दीपा गुप्ता , विवेक गुप्ता , बच्चा 5 साल ,दिव्यांशी, दिव्या जायसवाल,जानवी 15 साल,बुजुर्ग महिला सुखरानी शामिल हैं। वहीं जिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया उनमें आदर्श कुमार सिंह , द्रुपद,गौरव , अभिषेक यादव , सचिन और कमल शामिल रहे। हादसे के कारणों का लगाया जाएगा पता फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।