कानपुर में निर्माण काम के दौरान मजदूर की मौत:हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा, MP से आया था

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 51 वर्षीय मजदूर की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मध्यप्रदेश से आकर करता था मजदूरी
मूल रूप से मध्यप्रदेश के सरौंदा निवासी करन (51) रावतपुर के नमक फैक्ट्री चौराहे के पास पत्नी विनीता और बेटे आशीष के साथ रहते थे। एक बेटा गृह जनपद में अपने परिवार के साथ रहता है। करन कुछ दिनों से काकादेव निवासी विश्वकर्मा चौधरी के इंद्रानगर स्थित निर्माणाधीन प्लॉट में मजदूरी कर रहे थे। प्लास्टर की तराई के दौरान हुआ हादसा
रविवार को करन मकड़ी खेड़ा स्थित दूसरे प्लॉट से गिट्टी लेने पहुंचे थे। छत पर दो दिन पहले प्लास्टर हुआ था। तराई के लिए उन्होंने पानी की बौछार शुरू की, इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व मकान मालिक को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ACP कल्याणपुर ने कही यह बात
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *