कानपुर में महाशिवरात्रि पर पुलिस सतर्क:डीसीपी ने जागेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची

कानपुर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार रात 9 बजे पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना पुलिस के साथ जागेश्वर मंदिर, पूजा स्थलों और जुलूस मार्गों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की जांच, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास मार्गों को सुव्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एक अलग यातायात योजना तैयार की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें और पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *