कानपुर में हाईवे पर ‘बर्थडे गर्ल’ का हुड़दंग:खिड़की पर बैठाकर 100 की स्पीड से कार दौड़ाई, बोनट पर 10 केक रखकर काटे

कानपुर में अलीगढ़ हाईवे पर बर्थडे गर्ल और उसके साथियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। लड़की ने कार के बोनट पर 10 केक काटे। फिर हाईवे पर जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद कार की खिड़की पर बैठी और हाईवे पर 100 की रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई। उसके पीछे 2 कारें दौड़ती रहीं। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है, इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। जिसमें दो लड़कियां 6 लड़कों के साथ हाईवे पर बर्थडे मनाती नजर आ रहीं हैं। बर्थडे गर्ल का नाम मायरा ठाकुर है। वो बर्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इससे पहले 29 दिसंबर को मायरा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह हाईवे पर बॉयफ्रेंड के लिए एक युवती को पीटते नजर आई थी। बाल पकड़ कर उसे सड़क पर घसीटा था। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… लड़की बोली- 12 बज गए हैं, देखिए हम क्या करते हैं
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। ये वीडियो कानपुर अलीगढ़ हाईवे का है। इसे साक्षी मिश्रा नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मायरा ठाकुर नाम की एक लड़की बर्थडे बेल्ट पहने हुए नजर आ रही है। उसके साथ उसकी एक फीमेल फ्रेंड भी है। उसकी फ्रेंड वीडियो में यह कहती नजर आ रही है कि आपको पता है आज मेरी बहन का बर्थडे है। रात के 12 बज चुके हैं और हम जा रहे हैं। अभी देखिए हम क्या करते हैं? युवती के बर्थडे में शामिल तीन कार सवार 6 से अधिक युवक हाईवे पर कारें खड़ी करते हैं। केक काटने के बाद हाईवे पर आतिशबाजी की इनमें से एक कार के बोनट पर करीब 10 केक रखे हैं, जिसे बर्थडे गर्ल काटती है। वहीं, केक कटने के बाद हाईवे की रेलिंग पर जबरदस्त आतिशबाजी की जाती है। इसके बाद सभी तीनों कार में सवार हो जाते हैं। सबसे आगे चल रही कार में ड्राइवर साइड वाली खिड़की पर एक लड़की बैठी दिख रही है। जबकि, कार के लेफ्ट साइड वाली खिड़की में एक युवक बैठा हुआ है, जो उसका वीडियो शूट कर रहा है। हाईवे पर पीछे तेज स्पीड में दोनों कारें दौड़ रही हैं। कार सवार पीछे से वीडियो बना रहे हैं। बॉयफ्रेंड के लिए लड़की को मायरा ने पीटा था
29 दिसंबर 2025 को मायरा का एक और वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो यशोदा नगर बाईपास का था। इसमें बॉयफ्रेंड के लिए मायरा और एक लड़की आपस में लड़ते दिख रहीं थीं। इसमें मायरा ने दूसरी लड़की को सड़क पर पटक दिया। उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा था। इसके बाद बाल खींचते हुए उसे 11 थप्पड़ मारे थे। फिर उसकी छाती और सिर पर लात-घूसे बरसाए थे। इस दौरान मायरा की साथी लड़की घटना का वीडियो बनाती रही। मायरा बोल रही थी कि अभिषेक को तूने छोड़ा था। अब जब वो मेरा हो गया, तो तू उसे बाबू बोलेगी। बता उसे बाबू बोलेगी। जबकि दूसरी लड़की पैर पकड़कर उससे माफी मांगती रही। ………………………..
ये खबर भी पढ़िए- लिव-इन पार्टनर ने फाइनेंस अफसर की हत्या की, बिजनौर में खुद लाश अस्पताल लेकर पहुंची बिजनौर में फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फील्ड ऑफिसर हरिओम सिंह (32) की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर शीतल (26) ने की थी। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *