कानपुर IIT छात्रा की निजी तस्वीरें ACP के पास:छात्रा बोली- फोटो वायरल हुईं तो पुलिस जिम्मेदार होगी, मोहसिन का मोबाइल जांच के लिए नहीं लिया

आईआईटी कानपुर की रिसर्च स्कॉलर के यौन उत्पीड़न केस के आरोपी एसीपी मोहसिन को हाईकोर्ट से राहत के बाद बयान दर्ज नहीं कराने पर छात्रा भड़क गई। छात्रा ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही मोबाइल, लैपटॉप जांच के लिए सब पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। आरोपी मोहसिन का पुलिस बयान तक दर्ज नहीं कर पा रही है। मोहसिन के मोबाइल में उसकी एक-दो नहीं सैकड़ों निजी तस्वीरें हैं। अब तक पुलिस ने मोहसिन का मोबाइल भी अपने कब्जे में नहीं लिया है। अगर उसकी निजी तस्वीरें वायरल हुईं तो इसकी जिम्मेदार मोहसिन के साथ कानपुर पुलिस भी होगी। कानपुर आईआई की रिसर्च स्कॉलर ने एसीपी मोहसिन खान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मालमे की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी ने मोहसिन को बयान के लिए बुलाया, लेकिन मोहसिन शनिवार को अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा। मोहसिन ने कहा कि मौजूदा समय में उसकी तैनाती पुलिस हेडक्वार्टर में है। डीजीपी की अनुमति के बाद ही वह अपने बयान दर्ज कराएगा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद छात्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने उसका एप्पल का मोबाइल, लैपटॉप जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। उसके मोबाइल और लैपटॉप में प्रोजेक्ट से जुड़े कई अहम दस्तावेज हैं। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही बयान दर्ज कराया। वहीं, दूसरी तरफ छात्रा ने कहा कि आरोपी एसीपी मोहसिन को इतनी सहूलियत दी जा रही कि वह अपना बयान तक दर्ज कराने नहीं आ रहा है। उसने अपने बयानों में साफ-साफ बताया है कि मोहसिन के पास उसकी एक-दो नहीं सैकड़ों निजी तस्वीरें हैं। मोहसिन अक्सर चैटिंग के दौरान छात्रा से उसकी निजी तस्वीरों की डिमांड करता था। इस वजह से उसके पास सैकड़ों निजी तस्वीरे हैं। इसके साथ ही रूम पर भी उसने कई निजी तस्वीरें उसकी खींची है। इसके बाद भी एसीपी मोहसिन का मोबाइल पुलिस ने अभी तक जांच के लिए अपने कब्जे में नहीं लिया है। अगर उसकी निजी तस्वीरें वायरल हुई तो इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ कानपुर पुलिस और मोहसिन होगा। दहशत के चलते रूम के बाहर नहीं निकल रही छात्रा
छात्रा ने बताया कि एसीपी मोहसिन को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। इसके बाद वह खुलेआम कानपुर में घूम रहा है। अपने बयान तक दर्ज नहीं करा रहा है। उसे आशंका है कि एसीपी बदला लेने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है। इस वजह से वह काफी डरी हुई है। यहां तक उसे अपने रूम से भी बाहर निकलने में डर लग रहा है। आईआईटी कैंपस से बाहर निकलने की तो बात ही छोड़ दीजिए। इस वजह से छात्रा दिन प्रतिदिन और मानसिक अवसाद से घिरती चली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *