दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर जांजगीर चांपा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बिलासपुर में एक पुलिस कर्मी से हुई मारपीट का मुद्दा भी उठाया। कचहरी चौक में कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला जलाया और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि बच्ची के साथ हुई घटना शर्मसार करने वाली है। प्रशासन ने इस मामले में तत्परता नहीं दिखाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं पुलिस का मनोबल गिराती हैं। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा देने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने पुतला दहन को रोकने के लिए फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया था। लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे।


