कान्हा टाइगर रिजर्व में होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:कोर-बफर क्षेत्रों में दिन-रात संयुक्त गश्त जारी; अवैध कटाई और वन अपराधों पर नजर

होली पर्व के मद्देनजर कान्हा टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वन्यजीवों और पक्षियों के शिकार की आशंका को देखते हुए वन अमला अलर्ट मोड पर है। करीब 1000 वनकर्मी कोर और बफर क्षेत्रों में संयुक्त टीम बनाकर दिन-रात गश्त कर रहे हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व के कुल 2074 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सघन निगरानी की जा रही है। इसमें 940 वर्ग किलोमीटर का कोर और 1134 वर्ग किलोमीटर का बफर क्षेत्र शामिल है। विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों, पानी के स्रोतों और बिजली की लाइनों के आसपास चौकसी बढ़ाई गई है, क्योंकि शिकारी अक्सर इन्हीं स्थानों का उपयोग करते हैं। संयुक्त स्टाफ लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं पर्व के दौरान अवैध लकड़ी कटाई और अन्य वन अपराधों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। संयुक्त स्टाफ कोर और बफर की सीमाओं से लेकर गांवों के नजदीकी क्षेत्रों तक लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है। मंडला और बालाघाट जिलों में फैले इस विशाल पार्क क्षेत्र में विशेष गश्ती अभियान चलाकर वन्य संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि होली का त्योहार प्रकृति और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *