राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की छापेमारी तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। यह छापेमारी रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को एक ठिकाने पर दीवार के अंदर बना रखा स्ट्रांग रूम मिला है। इसके अंदर 5 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी मिली है। आईटी टीम को छापेमारी में अब तक 1 करोड़ रुपए कैश, 5 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी और 10 बैंक लॉकर मिल चुके है। बैंक लॉकर को खुलवाने के प्रोसेज में आयकर टीमें जुटी हुई हैं। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, कान्हा रेस्टोरेंट के राजस्थान-मुम्बई सहित 33 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 26 ठिकानों पर टीमें सर्च कर रही है। आयकर विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान एक ठिकाने पर खुफिया दीवार मिली है। दीवार के अंदर स्ट्रांग रूम बनाया हुआ मिला है। इनकम टैक्स डिपोर्टमेंट की ओर से मिले स्ट्रांग रूम को खोलने पर उसमें करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी मिली है। अब तक 10 लॉकर और 1 करोड़ कैश मिला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सर्च में 50 लाख रुपए कैश और 2 बैंक लॉकर ओर मिले है। कुल मिलाकर अब तक सर्च में 1 करोड़ कैश, 5 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 10 बैंक लॉकर मिल चुके है। बैंक लॉकर्स को खोलने के लिए प्रोसेज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनको खोले जाने पर करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति मिल सकती है। आयकर विभाग की टीमें बैंक अकाउंट, डिजिटल रिकॉर्ड, कैश लेनदेन और प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट की गहन जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण फाइल और इलेक्ट्रॉनिक डेटा भी जब्त किया है। ये भी पढ़ें… कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम-टैक्स की रेड, 50 लाख कैश मिले:8 लॉकर भी खुलवाए जाएंगे, जयपुर-मुंबई समेत 33 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की छापेमारी दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। यह छापेमारी रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। अब तक 50 लाख रुपए कैश और 8 बैंक लॉकर मिले हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


