कान की बाली की सफाई करने के बहाने वृद्ध महिला से ठगी

गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ब​िनयाडीह निवासी विनोद सहाय की 70 वर्षीय पत्नी जयश्री सहाय के साथ बुधवार को एक शातिर ठग ने कान की बाली की सफाई करने के नाम पर ठगी की। घटना की जानकारी उनके पुत्र अंकित सहाय ने गुरुवार को पुलिस को दी। अंकित सहाय ने बताया कि बुधवार को उनकी मां पूजा के लिए बर्तन की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि माता, बर्तन हमारी तरफ से साफ कर दें, हम इसे नया कर देंगे। इसके बाद एक व्यक्ति ने कहा कि आपकी कान की बाली बहुत गंदी हो गई है, इसे हम साफ कर देंगे। जयश्री सहाय ने ठगों पर विश्वास कर अपनी कान की बाली उन्हें सौंप दी। ठगों ने बर्तन में कान की बाली डालकर कहा कि 10 मिनट बाद इसे निकाल लें, फिर नई कान बाली मिलेगी। लेकिन 10 मिनट बाद जब जयश्री सहाय ने बर्तन से कान की बाली निकालने की कोशिश की, तो वह गायब था। घटना में महिला की 8 ग्राम की सोने की कान बाली चोरी हो गई, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद अंकित सहाय ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि ब​िनयाडीह निवासी अंकित सहाय की मां से हुई कान बाली ठगी की रिपोर्ट मिली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *