कामखेड़ा हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत:मंदिर में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

झालावाड़ जिले के कामखेड़ा हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने के बाद झालावाड़ अस्पताल में मौत हो गई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद को सौंप दिया। कामखेड़ा थाने के एएसआई रतनलाल ने बताया कि 16 फरवरी को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग कामखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंदिर समिति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बुजुर्ग को अकलेरा अस्पताल ले गई, जहां से उन्हे झालावाड़ रेफर कर दिया गया। 16 फरवरी की रात को ही झालावाड़ अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और कामखेड़ा पुलिस को सूचित दी। पुलिस ने शव को डीप फ्रीजर में रखकर उसकी पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और नियमानुसार अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद की टीम को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *