राजनांदगांव | शहर कई इलाकों में मवेशियों की मौजूदगी से जाम लग रहा और हादसे हो रहे हैं। इसमें नंदई रोड, गुरुद्वारा रोड, फौव्वारा चौक, जय स्तंभ चौक, सर्विस लेन में मवेशी रहते है। इसके अलावा शहर के बीच बाजार में गुड़ाखू लाइन, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग और अन्य इलाकों में मवेशी रहते है। रात के समय खैरागढ़ रोड, ढाबा रोड, बायपास में मवेशियों का जमावड़ा रहता है। उन्हें हटाने की जरूरत है जिससे जाम और हादसे से राहत मिले।


