भीलवाड़ा | शहर के प्राचीन धार्मिक स्थल कामधेनु बालाजी मंदिर में सोमवार को छठे पाटोत्सव का अंतिम दिन आयोजित हुआ। मंदिर पुजारी जगन्नाथ शर्मा के सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम स्तुति और महाआरती की गई। आरती के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष अमित काबरा और सचिव पारस शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट पदाधिकारी, स्वयंसेवक, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व महिला मंडलों ने आयोजनों में प्रमुख भूमिका निभाई, जिससे उत्सव का भव्य और भक्तिमय समापन हुआ। ट्रस्ट संरक्षक ओम बुलिया, राधेश्याम सोमानी, शिव नुवाल, श्यामलाल ओझा, उपाध्यक्ष दिनेशकुमार ओझा, बाबूसिंह चौहान, सहसचिव रेखा सोनी, संगठन मंत्री अंजना तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल सेन आदि ने सहयोग किया।


