डीग जिले के कामां इलाके के कोसी चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और सर्व समाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व मंत्री जाहिदा खान ने कहा कि अमित शाह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जिस तरह वह कांग्रेस के बारे में बोलते हैं। उसी तरह उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की बेइज्जती की है। पूर्व मंत्री और कामां विधानसभा की पूर्व विधायक जाहिदा खान ने कहा कि ग्रह मंत्री अमित शाह ने जिस तरीके का बयान बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर दिया है। उसे हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। अमित शाह को उनके इस बयान के लिए इस्तीफा देना चाहिए साथ ही उन्हें। सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जिस तरीके से अमित शाह कांग्रेस के खिलाफ बोलते हैं। उसी तरीके से उन्होंने भीम राव अंबेडकर की बेजज्जती की है। सभी समाज के लोगों में इस बयान को लेकर काफी गुस्से का माहौल है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर जो टिप्पड़ी की है। वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति अगर ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है तो, उसे शर्म आनी चाहिए। अपने बयान को लेकर अमित शाह माफी मांगे। गृह मंत्री के खिलाफ यह आंदोलन बढ़ता जा रहा है यह आगे और भी उग्र होगा।


