काम की समय-सीमा तय करने की मांग, आरटीओ ने दिया आश्वासन

लुधियाना| गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के नव नियुक्त आरटीओ मनकंवल सिंह चहल से उनके कार्यालय में मिला। यह मुलाकात एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह और अवतार सिंह डी.एस. की अगुवाई में की गई। इस दौरान एटीओ दीपक ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रेस सचिव जगदीश सिंह जस्सोवाल ने बताया कि बैठक सकारात्मक और सार्थक माहौल में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त आरटीओ का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही ट्रांसपोर्टरों को आ रही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। बैठक में नई गाड़ियों के परमिट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) समय पर जारी करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधियों ने मांग की कि इन कार्यों के लिए निश्चित समय-सीमा तय की जाए, ताकि ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। उनका कहना था कि समय पर दस्तावेज मिलने से परिवहन कार्य सुचारु रूप से चल सकेगा और व्यापार को गति मिलेगी। आरटीओ मनकंवल सिंह चहल ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे और भविष्य में अनावश्यक देरी नहीं होने दी जाएगी। विभाग पूरी पारदर्शिता और सहयोग के साथ काम करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *