भास्कर न्यूज | धमतरी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2021-22 में धमतरी जिले में निर्मित सड़क, टी-10 सकरी–परसट्ठी से धुमा पीडब्ल्यूडी मेनरोड तक का गुरुवार को गुणवत्ता निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा और छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधीक्षण अभियंता कमल साहू उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय गुणवत्ता निरीक्षक द्वारा पहले जारी किए गए सुधारात्मक निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए कि वे 15 दिनों के सभी जरूरी सुधार पूरे करें। निरीक्षण दल ने चेतावनी दी कि यदि सुधार कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित ठेकेदार की बैंक गारंटी को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


