कायड़ विश्रामस्थली पर होगी प्रधानमंत्री की सभा:मुख्य सचिव और डीजीपी ने किया दौरा, अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर दौरे को लेकर जयपुर से जिला स्तर तक तैयारियां तेज हो गई है। पीएम कायड़ विश्रामस्थली में होने वाली जनसभा में प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे और 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। तैयारी की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के साथ प्रदेश के तमाम प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी बुधवार को अजमेर पहुंचे। यहां कायड़ विश्रामस्थली में मुख्य सचिव और डीजीपी की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। मुख्य सचिव और डीजीपी की ओर से सभा को देखते हुए विशाल पंडाल, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट और आमजन की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान हिंदुस्तान जिंक परिसर में बनाए जा रहे सेफ हाउस का भी अवलोकन किया गया। कायड़ विश्रामस्थली में निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी की ओर से प्रदेश और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सर्किट हाउस में मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर द्वारा प्रस्तावित है। तैयारी का जायजा लेने के लिए आज अधिकारियों के साथ अजमेर में सभा स्थल का निरीक्षण किया है। इस दौरान व्यवस्थाओं और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। ( फोटो वीडियो सहयोग- श्रवण नाथ)
यह खबर भी पढ़े…… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। (पढ़े पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *