जोधपुर के कायलाना झील में एक युवक को बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। युवक जोधपुर के बोरानाडा इलाके में किराए पर रहता था। उसकी बोरानाडा थाने में गुशुदगी दर्ज थी। राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कायलाना चौकी के हैड कांस्टेबल डूंगर सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज ASI रावल राम, कॉन्स्टेबल दिनेश ओर उनकी टीम को आज शाम के समय कायलाना झील में एक बॉडी तैरते हुए दिखाई दी। इस पर गोताखोर की मदद से बॉडी को बाहर निकाला गया। मोर्चरी में रखवाई डेड बॉडी मृतक की पहचान देवानंद पुत्र प्रीतम दास सिंधी निवासी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के तौर पर हुई। वह प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक अभी बोरानाडा क्षेत्र में किराए पर रहता था। यहां बोरानाडा थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बोरानाडा थाना पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल बॉडी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


