कायलाना झील में 35 फीट गहराई से थार को निकाला:गोताखोरों को छठे दिन मिली सफलता; दीवार तोड़कर गिर गई थी, दो युवकों को बचा लिया था

जोधपुर की कायलाना झील में गिरी थार गाड़ी को निकालने में आखिरकार सफलता मिल गई। गोताखोरों 5 दिन के रेस्क्यू के बाद आज रविवार को छठे दिन थार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। 35 फीट गहराई में चली जाने की वजह से गोताखोरों को गाड़ी निकालने में 6 दिन का समय लग गया। राजीव गांधी नगर थाना के सहायक उपनिरीक्षक रावलराम ने बताया कि थार करीबन 35 फीट गहराई के अंदर थी। ज्यादा अंदर जाने की वजह से गोताखोरों ने खूब प्रयास किया, लेकिन बाहर नहीं निकाल पाए। आज गोताखोर भरत चौधरी, वेलाराम, रामू राम और कॉन्स्टेबल रमेश बिश्नोई ने बोट और क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकला। पहले देखिए, ये PHOTO’S ऑक्सीजन किट की सरकार से मांग इस पूरे रेस्क्यू में थार को बाहर निकलने में गोताखोर भरत चौधरी की विशेष भूमिका रही। गोताखोर भरत चौधरी का कहना है कि सरकार की तरफ से कोई ऑक्सीजन किट की व्यवस्था हो जाए तो ऐसी दिक्कत नहीं आए। ऑक्सीजन किट से इतनी गहराई से चीजों को निकालने में आसानी होती है। जानिए, क्या है पूरा मामला गौरतलब है कि मंगलवार को एक थार गाड़ी कायलाना झील में गिर गई। हालांकि, गाड़ी डूबने से पहले उसमें सवार दो युवकों को बचा लिया गया था। हादसा कायलाना झील से सिद्धनाथ मंदिर की तरफ जाने वाली रोड पर एक मोड पर हुआ था। जहां गाड़ी को मोड़ने के दौरान वह झील की दीवार तोड़कर अंदर गिर गई थी। गाड़ी के झील में डूबने से पहले पुलिस और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। शादी का कार्ड देने जोधपुर आया था युवक अनिरुद्ध सिंह राजावत और किशन सिंह गाड़ी में सवार थे। अनिरुद्ध सिंह जयपुर का रहने वाला है और वह अपनी बहन की शादी के कार्ड देने आया था। वह अपने जोधपुर निवासी दोस्त किशन सिंह के साथ जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया था। ———— मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जोधपुर की कायलाना झील में गिरी थार:10 से 15 फीट नीचे पानी में डूबी; दो दोस्तों को निकाला बाहर जोधपुर में थार गाड़ी कायलाना झील में गिर गई। थार में दो युवक सवार थे। गाड़ी झील में करीब 10-15 फीट नीचे पानी में डूब गई है, जिसे क्रेन बुलाकर बाहर निकाला निकाला गया। वहीं आस-पास के लोगों ने युवकों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना आज दोपहर करीब 12:15 बजे राजीव गांधी नगर थाने की है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *