भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कायस्थ सभा, कायस्थ समाज में विभिन्न पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष लक्की श्रीवास्तव, सचिव शरद श्रीवास्तव चुने गए। उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव व आनंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष प्रतिमा अवनिन्द्र लाला निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी रोहणी कांत श्रीवास्तव ने बताया समाज में लंबित निर्वाचन की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की गई निर्वाचन के लिए सदस्यता अभियान के तहत 5 संरक्षक, 12 क्रियाशील सदस्य एवं 212 साधारण सदस्यता ग्रहण की गई। सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन की प्रक्रिया सम्यक रूप से पूर्ण मानते हुए निर्वाचित घोषित किया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त के मंदिर में संध्या आरती के बाद कृष्णा श्रीवास्तव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव व रोहणी कांत श्रीवास्तव ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्की श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द कार्यकारिणी विस्तार कर शपथ ग्रहण होगा। नव निर्वाचित सचिव ने कहा कि सब मिलकर सभी के सहयोग से कायस्थ समाज को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। पोपटलाल श्रीवास्तव, जयनारायण श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव, आइसी श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अजय, संतोष, संतोष, सुनील, अभिनव, मनीष अंकित, राकेश, इंदु बाई, मधुबाला, पुष्पा, हेमलता, प्राची, रामकली श्रीवास्तव मौजूद रही।


