कारोबारी के ड्राइवर ने साजिश रची थी, 3 लोगों को नकली सीआईए मुलाजिम बनाकर भेजा था

लुधियाना| कारोबारी के ड्राइवर ने ही वर्कर हरप्रीत सिंह से 14.80 लाख रुपए लूटने की साजिश रचि थी। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने एक साथी के साथ मिलकर तीन लोगों को हायर किया था। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मास्टरमाइंड एवं कारोबारी का ड्राइवर दुगरी निवासी कर्ण कपूर भाटिया, बाबा दीप सिंह नगर निवासी प्रिंस वर्मा और गांव शेरपुर कलां, जगराओं निवासी मंगत अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीत नगर निवासी विक्रमजीत सिंह व विक्रम सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपियों से लूटे गए रुपयों में से 8 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। सीसीटीवी व मोबाइल डंप से आरोपियों तक पहुंची पुलिस 19 फरवरी को वारदात के बाद थाना मोती नगर के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने इसके साथ ही मोबाइल डंप उठाया। वारदात के समय वर्कर हरप्रीत के साथ लगातार 2 मोबाइल नंबरों की लोकेशन आ रही थी। इसी एंगल पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें कारोबारी राजन के ड्राइवर कर्ण कपूर भाटिया ने ही हायर किया था। कर्ण का साथ कारोबारी के पुराने नौकर प्रिंस वर्मा ने दिया था। उन लोगों ने ही उन्हें सारी लोकेशन और जानकारी उपलब्ध करवाई थी। पुलिस को कर्ण के घर से लूट के 3 लाख रुपए बरामद हुए, जबकि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने 5 लाख रुपए बरामद किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *