कारोबारी को ठग बताकर बदनाम करने के मामले में महाराष्ट्र के कपड़ा व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज

भास्कर न्यूज |लुधियाना लुधियाना के एक कपड़ा कारोबारी की फोटो के नीचे ठग लिखकर उसे रिश्तेदारों और कपड़ा कारोबारियों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भेज बदनाम करने के मामले में महाराष्ट्र के कारोबारी पर केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह वासी भाई मन्ना सिंह नगर ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र के कारोबारी कोशिक से कपड़े का व्यापार कर रहा था। वह उससे माल मंगवाता और समय पर भुगतान करता था। व्यापार ठीक चल रहा था। जसप्रीत सिंह ने बताया कि गलती से उन्होंने तय रकम से ज्यादा भुगतान कर दिया। जब उन्होंने हिसाब लगाया तो सामने आया कि वह 9. 76 लाख रुपये ज्यादा दे चुके है। जब उसने कोशिक से यह रकम वापस मांगी तो आरोपी ने अपनी पहुंच और रसूख का हवाला देकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। बीमार जसप्रीत ने चेताया… मुझे कुछ हुआ तो कौशिक ही होगा जिम्मेदार आरोप है कि कोशिक ने जसप्रीत सिंह की फोटो के नीचे ठग लिखकर फोटो को रिश्तेदारों और कपड़ा कारोबारियों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भेज दिया। इससे उसकी समाज और व्यापारियों में बदनामी होने लगी। इस हरकत से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गए। लगातार तनाव के कारण उन्हें दिल की बीमारी हो गई है। जसप्रीत सिंह ने कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो इसके लिए कोशिक जिम्मेदार होगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। फिर थाना डिवीजन-4 की पुलिस ने महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके के अटवाली गांव निवासी कपड़ा कारोबारी कोशिक के खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *