कारोबारी से 30 लाख की ​फिरौती मामले में यूथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार

अमृतसर | देहाती की सीआईए टीम ने फिरौती के मामले में यूथ कांग्रेस के नेता को काबू किया है। आरोपी पंजाब यूथ कांग्रेस हलका बाबा बकाला से बतौर प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। आरोपी की पहचान खिलचियां के गांव बुटारी के रहने वाले आजाद सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को कार्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया। आरोपी से बरामद मोबाइल को पुलिस कब्जे में लेकर फॉरेसिंक जांच के लिए भेज दिया। एसएसपी देहाती सुहेल कासिम ने बताया कि दीपक जुलका निवासी मोहल्ला पटेल नगर जंडियाला गुरु ने जंडियाला पुलिस को शिकायत दी थी कि प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। उसे सोशल मीडिया ऐप पर 14 जनवरी को विदेशी नंबर से कॉल आया कि गैंगस्टर कैशव शिवाला बोल रहा है। उसके बाद लगातार कॉल करते रहे और 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। तीन गैंगस्टर केशव शिवाला, करन बाठ और सत्ता नौशहरा फिरौती की रकम मांग रहे थे। जंडियाला और सीआई की पुलिस ने इस मामले में 9 फरवरी को तीनों गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच करते हुए आरोपी आजाद सिंह को काबू किया। {शेष पेज 3 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *