कार्टूनिस्ट दिवस पर डिप्टी सीएम का बना लाइव कार्टून:5 मिनट में खुद का कार्टून देख हंस पड़े साव, प्रदर्शनी में पहुंचे देशभर के कार्टूनिस्ट

कार्टूनिस्ट दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का लाइव कार्टून बनाया गया। पुणे से आए कार्टूनिस्ट राजेश नाइक ने महज 5 मिनट में उपमुख्यमंत्री का स्केच तैयार किया, जिसे देखकर साव जोर से हंस पड़े। कार्यक्रम का आयोजन कार्टून पत्रिका द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने संपादक त्र्यंबक शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, उनके जुनून की वजह से आज छत्तीसगढ़ को कार्टून जगत में एक नई पहचान मिली है। कार्यक्रम में कई लोगों ने बनवाए कार्टून कार्यक्रम में सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पर्यटन और संस्कृति संचालक विवेक आचार्य, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राजेश गनोदवाले, आर. कृष्णा दास, जोसेफ जॉन और प्रवीण शुक्ला सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपना कार्टून बनवाया। लोगों ने कार्टून प्रदर्शनी की तारीफ कार्यक्रम में “आतंकवाद से नहीं डरेगा पर्यटक” विषय पर आधारित कार्टून प्रदर्शनी को लोगों ने काफी सराहा। यह प्रदर्शनी अगले दिन भी जारी रहेगी। इसके साथ ही शाम 4 से 6 बजे के बीच एक कार्टून कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *