‘कार्बाइड के कचरे को जलाने से खतरा नहीं’:छिंदवाड़ा में मंत्री शाह बोले- 84 एकड़ जमीन पर कोई उद्योग स्थापित कर सकेंगे

राज्य सरकार के कैबिनेट विजय शाह आज (शुक्रवार) दोपहर को छिंदवाड़ा पहुंचे। कलेक्ट्रेट में भोपाल की यूनियन कार्बाइड के कचरा शिफ्टिंग हो रहे विवाद पर कहा- 2004 और 2014 में भी जलाने का प्रयास किया गया। घटना के लिए दोषी कौन था? अनुमति किसने दी, कचरे को जलाया क्यों नहीं, इस पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री बने एक साल हुआ है हमेशा रोते थे कि पैसा नहीं है। मैं खुद दिल्ली गया था, पर्यावरण मंत्री से मेरी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों की निगरानी में कचरे की शिफ्टिंग कराई है। इससे 84 एकड़ जमीन मुक्त होगी, जहां हम भोपाल में कोई उद्योग स्थापित कर सकेंगे। कचरे में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे डरने की जरूरत हो। कलेक्ट्रेट में मंत्री शाह ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर जिले की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। योजना की प्रगति देखी और अधिकारियों को इस योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन करने के लिए कहा। मंत्री शाह के साथ सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद रहे। मंत्री का स्वागत पारंपरिक नृत्य के साथ छात्रों ने किया, जिसे देख उन्होंने प्रमुख सचिव को आदिवासी बच्चों को पारंपरिक नृत्य सिखाने के लिए विशेष प्रबंध कराने के निर्देश दिए। नृत्य करने वाले बच्चों को मानदेय देने की भी बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *