कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे जदयू बालीडीह शाखा के सदस्य

बोकारो | जनता दल यूनाइटेड बालीडीह शाखा का कार्यकर्ता सम्मेलन बिनोद बिहारी महतो आईटीआई प्रांगण में रविवार को आयोजित किया गया। अध्यक्षता जनार्दन चौधरी ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार ने कई महत्वपूर्ण केंद्र एवं राज्य संपोषित योजनाओं को ठप कर दिया है और विकास के मार्ग से भटक गई है। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को जमीन उपलब्ध कराने में सरकार असफल साबित हो रही है। जियाडा के पास भूमि का घोर अभाव है, जिसके कारण पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा उद्योग स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से घोषित सिंगल विंडो सिस्टम को भी उन्होंने कागजी करार देते हुए इसे पूरी तरह विफल बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *