बारां| डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जिला शाखा बारां की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद लहरी के आवास पर हुई। पूर्व में बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई थी कि तहसील बारां की कार्यकारिणी में समस्त महिलाएं सदस्य होंगी। इसी उपलक्ष में अनुसूचित जाति की विभिन्न कर्मचारी, अधिकारी व सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा तहसील बारां कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से बारां तहसील अध्यक्ष सुनीता सोन, महासचिव निरंजना सोन, कोषाध्यक्ष लता यादव, उपाध्यक्ष ममता मेघवाल, पिंकी यादव, चमेली यादव, विधिक सलाहकार हिमानी सोन, संरक्षक कमलेश सोन को निर्वाचित किया गया। बैठक में विनीता कुमारी, चंचल सिंघानिया, निर्मला सिंघानिया पिंकी कर्णिक, पिंकी बौद्ध, पिंकेश यादव, मंजूलता यादव, कमलेश यादव, चेतना सिंह, लता यादव, विमला यादव, सुमित्रा बैरवा, चमेली यादव, उषा यादव, हेमा यादव, अन्य कई सक्रिय महिलाएं शामिल थी। सभी ने बैठक में संगठन की गतिविधि को आगे बढ़ाते हुए निर्णय लिया कि संगठन पेबैक टू सोसाइटी पर कार्य करेगा। संगठन ने निर्णय लिया कि समय-समय पर चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।


