कार्यशाला: ग्रामीणों को जंगल में आग पर काबू पाने उपाय बताए

भास्कर न्यूज | कोरबा कटघोरा वनमंडल के वनपरिक्षेत्र पसरोत के ग्राम कोलगा देवगुड़ी चौरा में जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ वन प्रबंधन समिति कोलगा के अध्यक्ष नंदलाल राठिया ने किया। कार्यशाला में जंगल में लगने वाली आग पर काबू पाने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। कार्यशाला में विलुप्त प्रजातियों व वनौषधि के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। वन्य प्राणी व्यवहार व मानवीय समझ के विषय में जागरूक करने ग्रामीणों को रोचक कहानियां सुनाई गईं। समाज प्रमुख टिकेश्वर सिंह राठिया, जनपद सदस्य महेन्द्र राठिया, कोलगा के सरपंच संतराम राठिया, सरपंच प्रतिनिधि चमरा सिंह कंवर, सरपंच किशन सिंह राठिया, नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक एम सूरज, जितेन्द्र सारथी ने भी ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन परिक्षेत्र पसरखेत के सरोताराम बंजारे, अशोक कुमार यादव, दीपक कुमार कुजूर, परमेश्वर बंजारे, उपेन्द्र कुमार चौहान, विनय रंजन समेत अन्य का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *