बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने अवैध बजरी खनन माफिया के खिलाफ करते हुए 5 डंपरों को जब्त किया है। सभी डंपर अवैध बजरी भरकर परिवहन करने की फिराक में खड़े थे। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार सिणधरी थानाधिकारी सुरेश सारण सहित मय पुलिस जाब्ते ने गश्त के दौरान गांव भाटाला, सड़ा व पायला में लूणी नदी के किनारे अवैध खनिज पदार्थ बजरी भरने की फिराक में मेगा हाइवे पर खड़े थे। डंपरों की तलाश ली गई। डंपर में ड्राइवर वहां पर मौजूद नहीं थे। पांचों को डिटेन कर पायला कला में खड़ा करवाया गया है। गश्त व निगरानी लगातार जारी थाना इंचार्ज सुरेश सारण ने बताया- अवैध बजरी खनन माफियाओं की ओर से पुलिस थाना सिणधरी इलाके में गांव सड़ा, भटाला, पायला, लौलावा, टुंकिया में से गुजरने वाली लूणी नदी में चोरी-छुपे अवैध बजरी खनन की शिकायते मिल रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए आईआरएफ टीम के साथ निगरानी व गश्त की जा रही है। बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के बाद भी बजरी माफिया बेखौफ बाड़मेर और बालोतरा जिले में निकलने वाली लूणी नदी में अवैध खनन का कारोबार लगातार जारी हे। पुलिस की बजरी माफिया लगातार कार्रवाई के बाद भी बेखोफ है। बजरी माफिया खनन के दौरान लग्जरी कारों से एस्कॉर्ट करते है। बीते 24 घंटों में बालोतरा पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को जब्त किया है।


