भास्कर न्यूज | बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी कंडरका, थाना बेरला पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस को 17 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 6 जुआरियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों में पुरन निषाद (38), प्रदीप निषाद (35), बल्लू उर्फ लकेश्वर (42), भोन्दु दिवाकर (60), अशोक निषाद (45) एवं सुमित परगनिया (35), सभी निवासी अकोली शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल 2,540 रुपए नगद एवं ताश जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


