कार और बाइक की भिड़ंत:बाइक सवार को रोड क्रॉस करते वक्त लिया चपेट में, गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में देर रात की घटना

उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बीती देर रात रोड क्रॉस करते हुए बाइक सवार को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घटना रात करीब 10 बजे गोवर्धन विलास रोड की है। जब एक बाइक(GJ9 AJ2400) सवार बीच रोड को अचानक क्रॉस करने लगा। तभी सामने से आ रही कार (RJ27 C-2897) ने उसे चपेट में ले लिया। कार को बाइक के अचानक सामने आने का अंदाजा नहीं था। हालांकि उसने तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश की थी। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। बाइक सवार के सिर और हाथ में चोट लगी है। बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाइक को साइड कराया और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *