कार का ईंधन हुआ खत्म डायल-112 ने की सहायता

रायसेन | गोपालपुर गांव के पास एक कॉलर की कार का ईंधन खत्म हो गया है। कॉलर के साथ उनका परिवार था। पुलिस सहायता की आवश्यकता होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में बुधवार की रात्रि 02:19 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रायसेन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संजय श्रीवास्तव, पायलेट कुलदीप कुशवाह ने मौके पर पहुंचकर बताया कि एक परिवार विदिशा से रायसेन आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार में डीजल खत्म हो गया था, आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर राम यादव ने डायल-112 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112 स्टाफ एफआरव्ही वाहन से परिवार के सदस्य को साथ लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कार में डीजल डाल कर परिवार को गंतव्य के लिए रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *