कार का टायर फटा, पुलिसकर्मी की मौत:स्कॉर्पियो कार का पहले टायर फटा, फिर कार पेड से टकराई

अलवर में राजगढ़ रोड़ पर जयंती फैक्ट्री के पास शुक्रवार सुबह कार एक्सीडेंट में पुलिसकर्मी (RAC जवान) की मौत हो गई। आरएसी जवान खुद कार चला रहे थे। अचानक कार का टायर फटा और कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराई। इस हादस में पुलिसकर्मी की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे के आसपास की है। परिवार के लोगों ने बताया कि मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के कोठियारी का बास निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार मीणा कटी घाटी, अलवर में रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वे अपनी निजी स्कॉर्पियो कार से ड्यूटी कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जयंती फैक्ट्री के पास अचानक कार का टायर फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई। हादसे में अशोक कुमार मीणा ने मौके पर दम तोड़ दिया।
मृतक अशोक कुमार मीणा के परिवार मं पत्नी व तीन बच्चे हैं। बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वहीं उनके पिता रामकिशन मीणा विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। इस दुखद घटना से गांव और विभाग में शोक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *