कार का शीशा तोड़ सोने के गहने और नकदी चोरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मॉल रोड पर प्राइवेट अस्पताल में रिश्तेदार का हाल जानने आए व्यक्ति की बाहर पार्क कार के दरवाजे का शीशा तोड़कर 6 तोला सोने के गहने और 8 हजार रुपए चोरी करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में करनबीर सिंह निवासी छेहर्टा ने बताया कि बुधवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे मॉल रोड प्राइवेट अस्पताल में ताया का हाल पूछने के लिए आया था। उसने अपनी कार अस्पताल के बाहर पार्क की थी। जिसमें 6 तोला सोने का हार और 8 हजार रुपए कैश था। जब ढाई बजे वापस आया तो उसने देखा कि उसके कार के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है, जब चैक किया तो पर्स गायब था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *