बिलासपुर| तेज रफ्तार कार ने शनिवार को पीएमजेएसवाई के इंजीनियर की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर को गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जिले के पीएमजेएसवाई कार्यालय में पदस्थ इंजीनियर आशीष कमलेश शनिवार को अपनी स्कूटी से बेलगहना की तरफ जा रहे थे। वे रतनपुर नगर के प्रवेश द्वार के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में इंजीनियर के पैर पर गंभीर चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने मिलकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के कराने के बाद इंजीनियर ने खुद रतनपुर थाने पहुंच कर कार चालक के खिलाफ शिकायत की है।


